फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress high command may take a big decision regarding Pawan Kheda reached Jaipur with CM Ashok Gehlot

Rajasthan: पवन खेड़ा को लेकर कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, CM गहलोत के साथ जयपुर पहुंचे

Mon, 27 Feb 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Feb 2023 08:30 PM IST
सार

राजनीतिक गलियारों चर्चा है कि पवन खेड़ा अब अपने पैतृक प्रदेश राजस्थान को ही अपना ठिकाना बना सकते हैं, क्योंकि पवन खेड़ा उदयपुर के रहने वाले हैं। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस पवन खेड़ा को भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया की उदयपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

विज्ञापन
Congress high command may take a big decision regarding Pawan Kheda reached Jaipur with CM Ashok Gehlot
कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी करने के चलते कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पवन खेड़ा रायपुर अधिवेशन के बाद दिल्ली नहीं जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जयपुर पहुंचे हैं। यहां, खेड़ा ने गहलोत के साथ लंबी चर्चा की। माना जा रहा है कि मंगलवार को वे मीडिया से चर्चा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


इधर, राजनीतिक गलियारों चर्चा है कि पवन खेड़ा अब अपने पैतृक प्रदेश राजस्थान को ही अपना ठिकाना बना सकते हैं, क्योंकि पवन खेड़ा उदयपुर के रहने वाले हैं। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस पवन खेड़ा को भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया की उदयपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव होंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है। लेकिन, 2023 विधानसभा चुनाव में पवन खेड़ा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

बतादें कि उदयपुर विधानसभा सीट से बीते चार चुनाव से गुलाबचंद कटारिया विधायक बन रहे थे। इससे पहले 1998 का चुनाव छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर समय भाजपा का ही इस सीट पर कब्जा रहा है। कटारिया 1977 से लेकर अब तक जनता पार्टी और भाजपा से 6 बार उदयपर विधानसभा से विधायक रहे हैं। कांग्रेस लगातार इस सीट से चुनाव हारती आ रही है, ऐसे में पार्टी वीआईपी उम्मीदवार के रूप में पवन खेड़ा को मैदान में उतार सकती है। इस सीट पर कांग्रेस की गिरजा व्यास एक बड़ा चेहरा हुआ करती थीं, लेकिन अब वे राजनीति से किनारा कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed