फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress General Secretary KC Venugopal said Sachin Pilot not forming another party

Rajasthan: केसी वेणुगोपाल बोले- पायलट नहीं बना रहे दूसरी पार्टी, ये बातें सिर्फ अफवाह, हम मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Fri, 09 Jun 2023 07:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- मेरी मुलाकात सचिन पायलट से हुई थी। वे ना तो पार्टी से बाहर जा रहे हैं और ना ही नई पार्टी बना रहे हैं। ये सारी बातें काल्पनिक और अफवाहें हैं। इन अफवाहों पर विश्वास न करें। हम एकजुट है और राजस्थान कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Congress General Secretary KC Venugopal said Sachin Pilot not forming another party
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 11 जून को पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर अलग पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस तरह की खबरों को कांग्रेस पार्टी ने अफवाह बताया है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है, हम एक साथ मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


पीटीआई से बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा -''मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करता। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से चर्चा की थी। उसके बाद हमने साथ चलते का निर्णय लिया, यही कांग्रेस पार्टी की स्थिति है।'' .
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा- मीडिया को आशावादी रहना चाहिए। हाल ही में मेरी मुलाकात सचिन पायलट से हुई थी। वे ना तो पार्टी से बाहर जा रहे हैं और ना ही नई पार्टी बना रहे हैं।  ये सारी बातें काल्पनिक और अफवाहें हैं। इन अफवाहों पर विश्वास न करें। हम एकजुट है और राजस्थान कांग्रेस भी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंधावा भी बता चुके हैं अटकलबाजी
इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी सीएम सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अटकलबाजी बताया था। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही कांग्रेस पार्टी की असेट हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे। हम एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 


सुलह का फॉर्मूला गहलोत- पायलट दोनों को पता है 
रंधावा ने पायलट के कांग्रेस पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने की किसी संभावना तक से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सुलह का फार्मूला उस दिन बैठक में ही बन गया था, जब दोनों नेता दिल्ली पहुंचे थे। दोनों ही नेताओं का वह फार्मूला पता है। वह फार्मूला मैं आपको नहीं बताऊंगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed