फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Foundation Day Rajasthan CM Ashok Gehlot targets BJP and RSS

अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले उठा रहे कांग्रेस की विरासत पर सवाल, यह बड़े शर्म की बात: गहलोत

Sat, 28 Dec 2019 02:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Congress Foundation Day Rajasthan CM Ashok Gehlot targets BJP and RSS
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Facebook

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही गहलोत ने दोहराया कि देश के मौजूदा हालात में संविधान खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

विज्ञापन


गहलोत पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस की सरकारों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक तरफ आपकी विरासत बहुत मजबूत है, गर्व करने वाली है, पूरे मुल्क को गर्व करना चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के लोग हमारी विरासत को लेकर क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम है। पंडित नेहरू की विरासत को लेकर के क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम ही है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पंडित नेहरू की विरासत तो त्याग की, बलिदान की है, देश के लिए जेल जाने की है। शहादत देने वाले इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी की है। वो विरासत है और आपकी पार्टी की सोच वाले लोग आजादी की जंग के दौरान अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे और ऐसे लोग आज कांग्रेस विरासत की बात करते हैं जो बड़े ही शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सरकारी संस्थाओं पर दबाव: गहलोत
गहलोत ने कहा कि आज संविधान खतरे में है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है, तमाम संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं, न्यायपालिका पर दबाव, निर्वाचन आयोग पर दबाव, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स पर दबाव है, पीएमओ की इजाजत के बिना एक पत्ता नहीं हिलता है। तमाम फैसले पीएमओ में होते हैं, देश कहां जा रहा है?

सभी नागरिक देश के संविधान को घर में रखें
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने 135वें स्थापना दिवस पर 'भारत बचाओ-संविधान बचाओ' नारे के साथ फ्लैग मार्च निकाला। जयपुर में यह रैली शहीद स्मारक से शुरू हुई और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। गहलोत ने कहा कि देश के संविधान को हर नागरिक को घर में रखना चाहिए क्योंकि देश में संविधान को खतरा है और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी पूरे मुल्क के लोगों की है।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार के फासीवादी लोग आकर सत्ता में बैठ गए हैं, लोकतंत्र का नकाब ओढ़े हुए हैं, उनकी संविधान में कोई आस्था नहीं है। यह मामूली खतरा नहीं है बल्कि बहुत बड़ा खतरा है।


अनेक राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि एक के बाद एक नौ जगह विधानसभा चुनाव हुए, भाजपा कहीं नहीं जीत पा रही है एक के बाद वह राज्यों से बाहर जा रही है। कांग्रेस की नीतियां, उसकी विचारधारा, उसके कार्यक्रम ही इस देश को फिर से मजबूती प्रदान करेंगे, देश को अखंड रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed