फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress feeling is anti-Hindu from top to bottom BJP President Joshi targets the rajasthan government

Rajasthan: ‘ऊपर से नीचे तक कांग्रेस की भावना हिंदू विरोधी’, BJP अध्यक्ष जोशी ने सरकार पर साधा निशाना

Wed, 03 May 2023 08:54 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 08:54 PM IST
सार

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राम मंदिर निर्माण में लगाई गई अड़चनों और रामसेतु तोड़ने वाले बयान भी याद दिलाए। जोशी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के मौजूदा शासन में हिंदू आस्थाओं से खिलवाड़ के ऐसे अनेकों मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Congress feeling is anti-Hindu from top to bottom BJP President Joshi targets the rajasthan government
राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार के आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने तुष्टीकरण की राजनीति को एक बार फिर से बल दिया है। हिंदू आस्था पर हमला करते हुए उन्होंने बजरंग दल और उसमें काम करने वाले हजारों कार्यकर्ताओं को अपराधी प्रवृत्ति का बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा कि मंत्री यहीं नहीं रूके, उन्होंने युवाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीराम का नारा लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़े से बड़ा अपराध कर रहे हैं। सीपी जोशी ने गहलोत सरकार के मंत्री गोविंदराम मेघवाल सहित कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जाने वाले इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सदैव से हिंदु विरोधी और मुस्लिम तुष्टिकरण की पोषक बताया।

विज्ञापन

कांग्रेस हमेशा भगवान राम और हिंदू आस्था विरोधी रही- प्रदेश अध्यक्ष
जोशी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शुरुआती समय से ही खुद के हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दे दिया था। उन्होने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा भगवान राम और हिंदू आस्था विरोधी रही है। कांग्रेस नेताओं द्वारा राम मंदिर निर्माण में लगाई गई अड़चनों और रामसेतु तोड़ने वाले बयान भी याद दिलाए। जोशी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के मौजूदा शासन में हिंदू आस्थाओं से खिलवाड़ के ऐसे अनेकों मामले सामने आए हैं, जिनमें हनुमान मंदिर तोड़ने और विरोध जताने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर जेल भेजना भी शामिल है। चूरू के राजगढ़ में भगवान शिव का मंदिर तोड़ने सहित राजसमंद के देवगढ़ में पुजारी दंपति को जिंदा जलाने जैसी विभत्स घटनाएं गहलोत सरकार के राज में हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष पर रैलियों पर पथराव हुआ- जोशी
रामनवमी और चैत्र संवत में हिंदू नववर्ष के अवसर पर करौली, भीलवाड़ा और जोधपुर सहित टोंक में निकले जूलूस और रैलियों पर पथराव, भरतपुर में संत विजय दास की आत्महत्या, जमवारामढ में पथराव सहित सालासर में रामदरबार तोड़ने की घटनाएं गहलोत सरकार के मुस्लिम तुष्टिकरण का साफ संदेश है।

कर्नाटक में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की- जोशी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कांग्रेसी घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने और बजरंगबली का जयकारा लगाने वाले राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को सरकार के मंत्री द्वारा अपराधी बताने जैसे बयान हिंदु भावनाओं को आहत करता है। कांग्रेस की विचारधारा ऊपर से नीचे तक हिंदू विराधी है। प्रदेश की गहलोत सरकार ने इन साढ़े 4 साल में हिंदू भावनाओं को कुचलने का जो प्रयास किया है, यह गहलोत सरकार के पतन के साथ सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed