फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress appointed Tikaram Julie as Leader of Opposition in Rajasthan Assembly

Rajasthan: विधानसभा में पहली बार दलित नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने टीकाराम जूली को नियुक्त किया, इस सीट से MLA

Tue, 16 Jan 2024 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

अलवर ग्रामीण से विधायक और पूर्व मंत्री टीकाराम जूली को कांग्रेस ने राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। गोविंद सिंह डोटासरा का अध्यक्ष का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Congress appointed Tikaram Julie as Leader of Opposition in Rajasthan Assembly
टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस ने टीका राम जूली को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीका राम जूली की नियुक्ति के आदेश जारी किए। भाजपा सरकार के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इसे लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। गहलोत सरकार में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार किसी दलित चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अब तक कांग्रेस या भाजपा किसी ने भी दलित चेहरे को यह जिम्मेदारी नहीं दी थी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने दलित नेता को आगे किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, अशोक चांदना के नाम भी चल रहे थे। अमर उजाला ने सबसे पहले टीकाराम जूली का नाम नेता प्रतिपक्ष के दावेदारों के तौर पर चलाया था। जूली पिछली गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे कांग्रेस के महासचिव भंवर जितेन्द्र के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
19 से विधानसभा सत्र
अमर उजाला ने एक दिन पहले अपनी खबर में यह बताया था कि एक-दो दिनों में नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान होगा। राजस्थान में 19 जनवरी से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के नाम का एलान जल्द किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed