{"_id":"63bee282692a033cd22e6f7e","slug":"congress-appointed-338-divisional-presidents-in-17-districts-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 17 जिलों में कांग्रेस ने 338 मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त, पीसीसी चीफ डोटासरा बोले- संगठन को करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 17 जिलों में कांग्रेस ने 338 मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त, पीसीसी चीफ डोटासरा बोले- संगठन को करें मजबूत
Wed, 11 Jan 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:53 PM IST
सार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 368 मंडलों के नाम जारी कर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार रात साढ़े 8 बजे लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन
बुधवार रात साढ़े 8 बजे लिस्ट जारी की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडल अध्यक्षों की पहली सूची में 17 जिलों में 368 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अप्रूवल के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय प्रभारी सचिव ललित तूनवाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पीसीसी चीफ डोटासरा ने नव-नियुक्त मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह आशा व्यक्त की है कि सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
17 जिलों में 368 मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां
अलवर जिले में 22 , बांसवाड़ा में 22, बारां में 33, बाड़मेर में 55, भरतपुर में 12, बीकानेर में 22, बूंदी में 11, चूरू में 13, दौसा में 22, डूंगरपुर में 11, श्रीगंगानगर में 11, जयपुर में 37, झुंझुनू में 24, कोटा में 22, नागौर में 22, प्रतापगढ़ में 11 और उदयपुर में 22 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के 368 नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों की लिस्ट देखें