फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Commotion in the final match of MLA Pro Kabaddi Night Premier League

Shahpura: प्रो कबड्डी नाइट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में हंगामा, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

Sat, 14 Dec 2024 09:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Dec 2024 09:39 AM IST
सार

Shahpura: स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बास्केटबाॅल मैदान में आयोजित विधायक प्रो कबड्डी नाइट प्रीमियर लीग में शुक्रवार देर रात्रि में अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान जमकर एक दूसरे एक ऊपर कुर्सियां फेंकी गई। 
 

विज्ञापन
Commotion in the final match of MLA Pro Kabaddi Night Premier League
खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत समिति प्रधान माया जाट की ओर से शाहपुरा विधायक डा. लालाराम बैरवा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बास्केटबाॅल मैदान में आयोजित विधायक प्रो कबड्डी नाइट प्रीमियर लीग में शुक्रवार देर रात्रि में अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। हंगामा होने के साथ ही फाइनल खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों के बीच झगड़ा होने के बाद उत्पन्न हंगामे के बीच कुर्सियां तक एक दूसरे पर फेंक दी।

विज्ञापन


बता दें कि शाहपुरा विधायक डा. लालाराम बैरवा व नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी और प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाड़ा की मौजूदगी में देर रात को मिंडोलिया व बनेड़ा क टीम के मध्य फाइनल मैच चल रहा था। खिलाड़ियों के मध्य अचानक किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। माझरा समझ में आता तब तक मिंडोलिया टीम के खिलाड़ी ने बनेड़ा की तरफ पहुंच कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। इस दौरान लात-घूसे भी चले। घटना में 2 खिलाड़ियों के चोटे आई हैं। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल खिलाड़ियों के सिर में चोटें आई, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाड़ा व विधायक डा. बैरवा के माइक से सफाईश का प्रयास किया व बाद में पुलिस के पहुंचने पर शांति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना प्रभारी माया बैरवा मय जाब्ते के पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद काफी समझाइश हुई, इसके बाद मामला शांत हुआ। इस बीच आयोजन समिति के निर्देश पर निर्णायक दल ने मिंडोलिया टीम को अनुशासन भंग करने पर प्रतियोगिता से निष्कासित कर बनेड़ा की टीम को विजेता घोषित किया। तब विधायक व अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को विधायक कप तथा 11 हजार रुपये नगद पारितोषिक प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed