फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Colonel Kirori Singh Bainsla will be creamated in village Mundia of Karauli

Kirori Singh Bainsla: कर्नल बैंसला को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पैतृक गांव मुंडिया में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 01 Apr 2022 01:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 01 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

किरोड़ी सिंह बैंसला का पार्थिव शरीर जयपुर से दौसा लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। 

विज्ञापन
Colonel Kirori Singh Bainsla will be creamated in village Mundia of Karauli
किरोड़ी सिंह बैंसला की अंतिम विदाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार को निधन हो गया था। एमबीसी आरक्षण के पुरोधा बैंसला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को बैंसला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करौली के मुंडिया में किया जाएगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जयपुर से कर्नल बैंसला का पार्थिव शरीर दौसा के लिए रवाना हुई। इस दौरान कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। दौसा में हजारों लोगों ने नम आंखों से किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई दी। एनएच 21 पर जगह-जगह भीड़ लग गई है। भीड़ के कारण हाइवे वन वे हो गया है। 

विज्ञापन


मुंडिया में हो रही तैयारी
वहीं उनके अंत्यष्टि स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंत्येष्टि के लिए करीब पांच फीट उंची चौकी बनाई गई है। वहीं लोगों की छाया के लिए पंडाल लगाया गया है। हेलीपैड, वीआइपी पंडाल और मीडिया के लिए अलग व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर देवलेन मोड़ से मूंडि़या गांव तक सड़क के चौड़ाई और मरम्मत का कार्य चल रहा है। टोडाभीम एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा, डीएसपी फूलचंद हिंडौन, कोतवाली सीआई वीर सिंह मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed