फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   collision between bus and truck in Bikaner many passengers injured

Road Accident in Bikaner: लोक परिवहन बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 25 यात्री घायल

Tue, 15 Mar 2022 12:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Mar 2022 12:26 PM IST
सार

बीकानेर में देशनोक ब्रिज को आज ही आमजन के लिए खोला गया था और पहले दिन ही पुल पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें 16 यात्री गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
collision between bus and truck in Bikaner many passengers injured
बीकानेर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित देशनोक थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। एक लोक परिहवन बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 16 लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं 25-26 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन


हादसा देशनोक में बने नए पुल पर हुआ, जिसे आज ही आमजन के लिए खोला गया था। पुल से तेज स्पीड से उतर रही लोक परिवहन की बस सामने आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस भिंड़त में बस और ट्रक के आगे के हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। गंभीर घायलों को लोगों ने अपने निजी वाहनों से देशनोक सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीबीएम रेफर किया जा रहा है।  अब तक सात से आठ यात्रियों को पीबीएम रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी संजय सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात सुचारू करवाया। वहीं पीबीएम हॉस्पिटल में मास कैजुअल्टी के सारे बंदोबस्त किए गए हैं। बड़ी तादाद में समाजसेवी और सीनियर डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पीबीएम अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. गुजन सोनी भी ट्रॉमा सेन्टर पहुंचे और घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली है। पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, हरिकिशन राजपुरोहित, जितेन्द्र सिंह राजवी सहित अनेक समाजसेवी घायलों की मदद में जुटे हैं।


ये हुए घायल
राजेंद्र (42), परसाराम (45), सीमा (40), अच्चू (45), बजरंग (44), दिनेश (35), गौतम (40), वीना (25), अभय (25), मांगीलाल (30), भाग चंद (40), शुभम (30), राजचंद (75), अब्दुल हाजी (50), भंवरलाल (35), नृसिंहदास (35) हादसे में घायल हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed