फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   college director and four others arrested giving guarantee to candidates of passing REET 2021 in 10 lakh

राजस्थान: रीट परीक्षा पास कराने की गारंटी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कॉलेज संचालक समेत पांच धरे गए

Sun, 26 Sep 2021 06:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Sep 2021 06:56 PM IST
सार

राजस्थान में रविवार को रीट 2021 परीक्षा हुई।  इस परीक्षा में नकल न हो सके और नकल माफिया अपने इरादों में कामयाब न हो पाएं इसे लेकर कार्रवाई शनिवार देर रात तक जारी रही। 

विज्ञापन
college director and four others arrested giving guarantee to candidates of passing REET 2021 in 10 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान में रविवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन हुआ। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का चयन करने के लिए होने वाली इस परीक्षा से एक दिन पहले यानी शनिवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नागौर जिले में कार्रवाई करते हुए रुपये लेकर इस परीक्षा में पास कराने की गारंटी लेने वालों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


एसओजी को जानकारी मिली थी कि एक कॉलेज संचालक अपने भाई और तीन दलालों के साथ मिलकर परीक्षार्थियों को पैसे लेकर परीक्षा पास कराने की गारंटी दे रहा था। इसके लिए वह एक परीक्षार्थी से 10 लाख रुपये ले रहा था। इस कॉलेज में रीट का परीक्षा केंद्र भी था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई की और कॉलेज संचालक, उसके भाई और तीनों दलालों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीन दलाल सरकारी शिक्षक हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉलेज संचालक जावेद अली (33) निवासी व्यापारियों का मोहल्ला, उसका भाई खालिद (28), श्रवणराम (43) निवासी भेड हाल, रामकुंवर (41) निवासी जावली और रामनिवास (46) निवासी चातरा मांजरा हाल शामिल हैं। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एसओजी ने डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया था। वहीं, इसके दो दिनों के अंदर ही एसओजी ने बाड़मेर, सीकर, अलवर, कोटा, जयपुर, दौसा और कुचामन में भी कार्रवाई करते हुए 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। आज परीक्षा के आयोजन के दिन पांच जिलों में मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं 12 घंटे तक बंद रहीं।


इसके अलावा कुचामन में भी यह परीक्षा पास कराने की गारंटी दे रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रवेश पत्र व मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी परीक्षार्थियों से 10 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का दावा कर रहे थे। इनके व्हाट्सएप पर पुलिस को कई बाहरी जिलों के परीक्षार्थियों से बातचीत का रिकॉर्ड भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed