{"_id":"6596bbc1703c72bed607a1da","slug":"cold-wave-in-rajasthan-school-holidays-up-to-8th-in-jaipur-extended-january-13-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Holidays: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 13 जनवरी तक बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Holidays: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 13 जनवरी तक बढ़ाई गई
Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
सार
Jaipur School Holidays: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक की गईं थीं।
विज्ञापन
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/ प्राथमिक शिक्षा के निवेदन पर जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन
दरअसल, जयपुर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रखा गया था। लेकिन, बीते 2 दिनों से प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर बढ़ने के कारण छुटि्यों को बढ़ा दिया गया है। घने कोहरे और अतिशीत दिन की परिस्थितियां अभी भी आगामी दो-तीन दिन राज्य में जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि
7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है। इसी तरह 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को अवकाश घोषित
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने 22 जनवरी को कुलपति के विशेषाधिकार से विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। कुलपति प्रो. दुबे ने बताया कि शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी 22 जनवरी को श्रीराम की उपासना व आराधना के साथ ही अयोध्या से श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक कार्यालय बंद रहेंगे।