फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cold wave in Rajasthan school holidays up to 8th in Jaipur extended January 13

School Holidays: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप, इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 13 जनवरी तक बढ़ाई गई

Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Jan 2024 08:25 PM IST
सार

Jaipur School Holidays: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक की गईं थीं।

विज्ञापन
Cold wave in Rajasthan school holidays up to 8th in Jaipur extended January 13
राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/ प्राथमिक शिक्षा के निवेदन पर जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रखा गया था। लेकिन, बीते 2 दिनों से प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर बढ़ने के कारण छुटि्यों को बढ़ा दिया गया है। घने कोहरे और अतिशीत दिन की परिस्थितियां अभी भी आगामी दो-तीन दिन राज्य में जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि
7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है। इसी तरह 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 जनवरी को अवकाश घोषित
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने 22 जनवरी को कुलपति के विशेषाधिकार से विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। कुलपति प्रो. दुबे ने बताया कि शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी 22 जनवरी को श्रीराम की उपासना व आराधना के साथ ही अयोध्या से श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक कार्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed