फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Kejriwal and Bhagwant Mann rally in Sriganganagar on June 18 AAP will contest on 200 seats in Rajasthan

Rajasthan: 18 को श्रीगंगानगर में CM केजरीवाल और भगवंत मान की रैली, प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Tue, 06 Jun 2023 10:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Jun 2023 10:20 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 18 जून को श्रीगंगानगर में रैली करने के लिए आएंगे।

विज्ञापन
CM Kejriwal and Bhagwant Mann rally in Sriganganagar on June 18 AAP will contest on 200 seats in Rajasthan
राजस्थान के सह-प्रभारी नरेश यादव ने जयपुर में की प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनावी रैलियों का शंखनाद करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 18 जून को श्रीगंगानगर आ रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी लोगों के बीच आ चुकी है। ये बातें राजस्थान के सह-प्रभारी और दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव ने जयपुर में पत्रकार वार्ता में कहीं। 

विज्ञापन


जयपुर संभाग प्रभारी यादव ने बताया कि पार्टी दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हमारा संगठन भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यादव ने बताया कि 18 जून को श्रीगंगानगर में आयोजित की जाने वाली महारैली की तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में जयपुर में 5 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की थी। जितने भी हमारे पदाधिकारी बनते जा रहे हैं उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी हो रहा है। प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर हमारे पदाधिकारी बन चुके हैं। पंचायत स्तर तक पदाधिकारी बनाने का काम जारी है। संगठन के सिलसिले में आने वाले समय में बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी और कांग्रेस से जनता परेशान
सह-प्रभारी नरेश यादव ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस से जनता परेशान हो चुकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम करके दिखाया है। अब उसी काम को लेकर हम राजस्थान की जनता के बीच जा रहे हैं। अगर, जनता ने मौका दिया तो आम आदमी पार्टी राजस्थान में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed