फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot said that Rajasthan has emerged as a model state in the country

Rajasthan: भरतपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, सीएम बोले- देश में मॉडल स्टेट बनकर उभरा राजस्थान

Fri, 23 Jun 2023 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Jun 2023 09:47 PM IST
सार

भरतपुर में सीएम ने किया 21.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास। सीएम ने कहा कई योजनाएं ऐसी हैं जो राजस्थान के अलावा देश के किसी भी राज्य में नहीं है।

विज्ञापन
CM Gehlot said that Rajasthan has emerged as a model state in the country
सीएम का भरतपुर दौरा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जनभावना के अनुरूप सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजस्थान चहुंमुखी विकास के कारण देशभर में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। राज्य की अनूठी योजनाओं की देशभर में चर्चा है। कई योजनाएं ऐसी हैं जो राजस्थान के अलावा देश के किसी भी राज्य में नहीं है। राज्य सरकार का ध्येय हर जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें दस महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देकर लोगों को महंगाई से राहत दी जा रही है।

विज्ञापन


गहलोत शुक्रवार को भरतपुर की कुम्हेर तहसील के सैंत गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीग को जिला बनाने से क्षेत्र में प्रशासनिक इकाइयां मजबूत होंगी और लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


भरतपुर में साढ़े चार साल में विकास की कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर जिले में पिछले साढ़े चार साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। डीग को नया जिला घोषित किया गया है। जिले में दो नवीन उपखण्ड, 6 नवीन तहसील, 6 नवीन उप तहसील और 2 नई नगर पालिकाएं बनाई गई हैं। साथ ही, लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से 67 उप स्वास्थ्य केंद्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो उप जिला अस्पताल खोले गए हैं। इसी प्रकार 150 करोड़ रुपए की लागत से आरबीएम अस्पताल में नया ब्लॉक बनाया जा रहा है। जिले में 119 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 15 आवासीय छात्रावास बन रहे हैं। 21 विभिन्न कॉलेज खोले गए हैं। 10 नए खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। 400 केवी और 220 केवी के एक-एक 132 केवी के चार तथा केवी के 13 विद्युत ग्रिड सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। डीग कुम्हेर तक चंबल का पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। जल्द ही भरतपुर में महाराजा सूरजमल पैनोरमा और राजकीय संग्रहालय का कार्य शुरू किया जाएगा। रानी अवंती बाई लोधी विकास बोर्ड का गठन करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। यह परियोजना भरतपुर समेत 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वादा निभाते हुए इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए।

शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी प्रदेश
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य के 500 बच्चों को विदेश में शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 30 हजार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में 303 कॉलेज खोले गए हैं। राज्य में विश्वविद्यालयों की संख्या भी 90 से अधिक हो गई है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से गरीब विद्यार्थियों तक अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संत का नामकरण रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर करने, इस विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा केंद्र स्थापित करने और सैंत में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर शिक्षा सूचना खाद्य सुरक्षा और रोजगार के अधिकार दिए गए उसी तर्ज पर राज्य आमजन को स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर दिया गया है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा वृद्धजन, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं सहित करीब एक करोड़ लोगों को न्यूनतम एक हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।

पुरानी पेंशन योजना लागू की
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की। केन्द्र सरकार को भी कानून बनाकर देशवासियों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार देने और ओपीएस लागू करने का निर्णय लेना चाहिए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के सैंत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने डीग को नवीन जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर लाभार्थियों से बातचीत की यहां उपस्थित कार्मिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। कैंप में उपस्थित किसानों ने अलग कृषि बजट पेश करने दो हजार यूनिट निःशुल्क बिजली और तारबंदी जैसी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कन्यादान योजना के तहत लाभार्थियों और स्वयं सहायता समूहों को चेक सौंपे। दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित की। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेशचन्द मीणा, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक  वाजिब अली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।




16.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • 2 करोड़ रुपये की लागत से राजपुरा से पपरेरा सड़क निर्माण।
  • 2.25 करोड़ रुपये की लागत से सत्यनगर से जरहरा वायां विजयनगर सड़क निर्माण।
  • 2.25 करोड़ रुपये की लागत से पाहुआ से सिरसई सड़क निर्माण।
  • कौंरेर (डीग) में 143 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण।
  • आदिबद्री ग्राम पसोपा में 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तप्त कुंड, गौशाला, चुग्गाघर, समाधि स्थल और भागवत स्थल का निर्माण कार्य।
  • गांव पसोपा (डीग) में 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पशुपति मन्दिर का निर्माण और गंगोत्री, यमुनोत्री, लक्ष्मण झूला (आदिबद्रीनाथ) हर की पेडी मंदिर डीग का निर्माण कार्य।
  • गांव पसोपा (डीग) में 3.16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से श्री पशुपतिनाथ मंदिर का विकास कार्य।


4.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • पैंघोर में दो करोड़ रुपये की लागत से चामड माता मंदिर विकास एवं सुंदरीकरण
  • परिक्रमा मार्ग पूंछरी (डीग) में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से कर्व स्टोन, बोलार्ड एवं आयरन फैसिंग का निर्माण कार्य।
  • परिक्रमा मार्ग पूंछरी में एक करोड़ रुपये की लागत से श्री गिरिराज तीर्थ क्षेत्र पूंछरी का विकास कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed