{"_id":"5dbfa2e88ebc3e93ba1b4101","slug":"cm-gehlot-said-in-meeting-encourage-good-work-take-strict-action-against-careless-and-corrupt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम गहलोत ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम गहलोत ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mon, 04 Nov 2019 10:53 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीएम गहलोत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि जो पुलिस कर्मी अच्छा काम करें उन्हें प्रोत्साहन दिया जाए और लापरवाह, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। रविवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने थानों में आने वाले फरियादियों की बेहतर सुनवाई के लिए पुलिस थानों में बनाए जा रहे स्वागत कक्षों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही लड़कियों को पुलिस द्वारा दिए जाने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण को और ज्यादा बेहतर बनाने और अन्य लड़कियां, जो ये प्रशिक्षण लेना चाहती हों उनके लिए एक वेब पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बदलते समय में साइबर अपराध और आर्थिक अपराध बढ़ रहे हैं ऐसे मामलों में जांच के लिए तकनीक के साथ-साथ साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिला पुलिस स्वयंसेवी योजना और ग्राम रक्षक योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि ये ग्राम रक्षक और महिला स्वयंसेवी, सरकार, पुलिस और आमजन को जोड़ने वाली एक कड़ी की भूमिका निभांएगी। गहलोत ने बैठक में संगठित अपराधों की रोकथाम, मुफ्त पंजीकरण और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की। साथ ही कहा कि राजस्थान पुलिस को देश का सबसे अच्छा पुलिस बल बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था समीक्षा की इस बैठक में मुख्यमंत्री समेत पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह, महानिदेशक कानून व्यवस्था एमएल लाठर, एडीजी क्राइम बीएल सोनी, एडीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, एडीजी सिविल राइट्स डा. आरपी मेहरड़ा और शासन सचिव गृह एनएल मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।