फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot reviews drinking water supply system in Rajasthan

Rajasthan: सीएम गहलोत का निर्देश, सभी कलेक्टर जल संसाधनों का व्यवस्थित प्रबंधन करें

Wed, 30 Mar 2022 02:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:31 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Gehlot reviews drinking water supply system in Rajasthan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री गहलोत ने सीएम निवास पर प्रदेश में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। मार्च महीने में ही भीषण गर्मी को देखते हुए अगले तीन महीने में पेयजल आपूर्ति की मांग बढ़ेगी। इसे देखते हुए सीएम ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और सभी जिला कलेक्टर प्रदेश में सुचारू जलापूर्ति के लिए उपलब्ध जल संसाधनों का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएचईडी, बिजली और पुलिस प्रशासन सभी समन्वय के साथ कार्य करें। जिससे पेयजल आपूर्ति की समस्या गंभीर नहीं हो और कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।  

विज्ञापन


जिला कलेक्टर पेयजल व्यवस्था के लिए कंटीजेंसी प्लान के तहत आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्रता से जारी करें और हैंडपंप और नलकूप मरम्मत के कार्यों को अभियान के रूप में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति बनने पर व्यवस्थाएं सुचारू रहें, जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करें। पेयजल संबंधी शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जागरुक करने के निर्देश
जिन जिलों में पेयजल की कमी है वहां लोगों को पेयजल आपूर्ति के बारे में अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाए। लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाए। जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रहें। नहरबन्दी के दौरान प्रभावित जिलों में पेयजल स्टोरेज की समुचित व्यवस्था रखी जाए और पानी चोरी रोकने के इंतजाम किए जाएं।


गृह विभाग की भी ली बैठक
वहीं मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के साथ बैठक ली। जिसमें उन्होंने आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, मादक पदार्थों, जाली नोट, हथियारों आदि की तस्करी रोकने सहित अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।


अपराध के खिलाफ राज्य सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की रही है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा के समक्ष चुनौती उत्पन्न करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता और चौकसी बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed