{"_id":"64c228676bb96ff540098834","slug":"cm-gehlot-osd-lokesh-sharma-attacked-pm-modi-said-new-rules-of-army-recruitment-breaking-aspirations-of-shekha-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- सेना भर्ती के नए नियम युवाओं के अरमान तोड़ रहे, क्या समाधान करेंगे PM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- सेना भर्ती के नए नियम युवाओं के अरमान तोड़ रहे, क्या समाधान करेंगे PM
Thu, 27 Jul 2023 01:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:48 PM IST
सार
सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा, सेना भर्ती के नए नियम से शेखावाती के युवा परेशान है। क्या प्रधानमंत्री मोदी इस समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौर पर सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया। पीएम के सीकर आने से पहले उन्होंने लिखा- सेना भर्ती के नए नियम शेखावाटी के युवाओं के अरमान तोड़ रहे, क्या प्रधानमंत्रीजी से युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ बोलेंगे और समाधान करेंगे?
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर कहा -"मैं पूछना चाहता हूं प्रधानमंत्री जी से कि क्या वे शेखावाटी के युवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ बोलेंगे और समाधान करेंगे..??
विज्ञापन
शेखावाटी की माटी के वीर सपूतों में देश सेवा का बेशुमार जज्बा है। यहां तकरीबन हर गांव, हर घर से देश की सीमाओं की रक्षा करते नौजवान मिलेंगे, ये शहीदों की धरती है। मई 2023 की एक खबर बताती है सेना भर्ती के नए नियम हमारे शेखावाटी के युवाओं के अरमान तोड़ रहे हैं। इस मुद्दे पर यहां के युवा प्रधानमंत्रीजी से उम्मीद ही न करें, तो अच्छा है। क्योंकि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही बोलने नहीं दिया जा रहा, तो शेखावाटी के युवाओं की इस पीड़ा की कैसे सुनवाई हो पाएगी..?
विज्ञापन