फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot distributed guarantee carts to provide relief from inflation in bikaner

CM in Bikaner: महंगाई से राहत दिलाने सीएम गहलोत ने बांटे गारंटी कार्ड, कहा- किसानों के हित में लिए निर्णय

Wed, 26 Apr 2023 08:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग बजट पेश करना पूरे देश में अनूठी मिसाल है। किसानों के हित में निरंतर अहम निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनमें 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराना, खेतों के लिए तारबंदी, सिंचाई, डिग्गी तथा विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान बढ़ाना शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Gehlot distributed guarantee carts to provide relief from inflation in bikaner
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर के नोखा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने वाले गारंटी कार्ड सौंपे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई। बुधवार को बीकानेर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए सीएम गहलोत ने लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों ने कहा कि महंगाई की मार से अब राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन

युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी
मुख्यमंत्री ने जसरासर (नोखा) में भामाशाह स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी दानाराम तर्ड़ महान समाजसेवी तथा भामाशाह थे। विकास तथा सामाजिक कार्यों में वे हमेशा तत्पर रहे हैं। उनकी मूर्ति का अनावरण होने से यहां के युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जसरासर के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें जसरासर में नवीन महाविद्यालय, गौण मंडी तथा जसरासर उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करना शामिल है। 

विज्ञापन

किसानों के लिए अलग बजट पेश करना अनूठी मिसाल
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग बजट पेश करना पूरे देश में अनूठी मिसाल है। किसानों के हित में निरंतर अहम निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनमें 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराना, खेतों के लिए तारबंदी, सिंचाई, डिग्गी तथा विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान बढ़ाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा 45 नए कृषि महाविद्यालय खोले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं महंगाई की मार
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को निःशुल्क 2000 यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है। साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा। 

303 महाविद्यालय खोले गए
गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। पिछले 5 वर्षों में 303 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 130 बालिका महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को लंपी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रतिमाह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे।  

प्रधानमंत्री से आग्रह लागू करें सोशल सिक्योरिटी एक्ट 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही हैै। इसे अब न्यूनतम 1000 रुपए किया गया है। इससे लोगों को संबल मिला है। राज्य की तरह प्रधानमंत्री भी पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करें, ताकि एक समान पेंशन मिल सके। साथ ही, 25 लाख रुपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भी देश में लागू करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed