फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Gehlot congratulated on the successful trial of railway electric line in Jodhpur

Jodhpur : इलेक्ट्रिक लाइन का ट्रायल सफल होने पर सीएम गहलोत ने दी बधाई, कहा-मारवाड़ से कनेक्टिविटी हो जाएगी अच्छी

Sun, 27 Mar 2022 09:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि सी के जाफर शरीफ के रेलमंत्री बनने के बाद रेलवे में यूनिगेज पॉलिसी लागू हुई थी। जिसका सबसे अधिक लाभ कर्नाटक और राजस्थान को मिला।

विज्ञापन
CM Gehlot congratulated on the successful trial of railway electric line in Jodhpur
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर शहर में इलेक्ट्रिक लाइन का ट्रायल सफल रहा। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद जोधपुर और मारवाड़ की कनेक्टिविटी और भी अच्छी हो जाएगी। रेलों के विकास में मेरी रुचि सर्वविदित रही है।

विज्ञापन
 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन जब रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य आगे बढ़ रहा है तो मुझे बिड़ला ऑडिटोरियम में मेरे द्वारा 90 के दशक में राज्य में रेलों के विकास पर आयोजित अधिवेशन का भी स्मरण हो गया। जिसमें कई वक्ताओं ने इस पर अपने सुझाव दिए थे। मैं जब 1980 में जोधपुर से सांसद बना, तब जोधपुर में सिर्फ मीटरगेज रेलवे लाइन थी। जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद जाने के लिए सिर्फ एक-एक पैसेंजर रेलगाड़ी थी। दिल्ली और अहमदाबाद से आगे जाने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन लेनी पड़ती थी। 

विज्ञापन


सी के जाफर शरीफ के रेलमंत्री बनने के बाद रेलवे में यूनिगेज पॉलिसी लागू हुई। जिसके बाद सब रेलवे लाइनों को ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक बनाने का काम शुरू हुआ। यूनिगेज पॉलिसी का सबसे अधिक लाभ राजस्थान और कर्नाटक को हुआ। राजस्थान में ब्रॉडगेज ट्रैक का जाल बिछने के बाद मारवाड़ की कनेक्टिविटी पूरे देश से हो गई। आज जोधपुर से देशभर में जाने के लिए सुपरफास्ट रेलगाड़ियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed