Rajasthan Vidhan Sabha: सीएम के सलाहकार लोढ़ा बोले- हर कांग्रेसी नेता गांधी नेहरू परिवार का गुलाम, मरते दम तक रहेंगे
संयम लोढ़ा के इतना कहते ही उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि गुलामों की यह नई संस्कृति आई है, गुलामी के लिए आपको बधाई हो। आप क्या समाज में संदेश देंगे। गुलाम अपनी बात नहीं कह सकता। यह इन्होंने खुद माना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को धमाकेदार रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने खुद के साथ-साथ कांग्रेस के सभी नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार का गुलाम बता दिया। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान संयम लोढ़ा ने कहा कि सदन में अभी भाजपा के विधायक विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये तो गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं। हां, हम हैं गुलाम। जब तक हमारे शरीर में सांस है, हम गांधी नेहरू परिवार की गुलामी करेंगे, क्योंकि इस देश का निर्माण गांधी-नेहरू परिवार ने किया है।
संयम लोढ़ा के इतना कहते ही उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गुलामों की यह नई संस्कृति आई है, गुलामी के लिए आपको बधाई हो। आप क्या समाज में संदेश देंगे। गुलाम अपनी बात नहीं कह सकता। यह इन्होंने खुद माना है।
शून्यकाल के दौरान हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। बिल पारित होने से पहले बिल का जनमत जानने के लिए भेजने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान बीजेपी ने हंगामा किया। बीजेपी ने इस पर मतविभाजन की मांग की। सभापति ने ध्वनिमत से ही जनमत जानने पर वोटिंग करवाकर प्रस्ताव खारिज कर दिया। नाराज बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
“Yes we are slaves of Nehru-Gandhi family and we will remain their slaves till our last breath” : Rajasthan Congress MLA Sanyam Lodha pic.twitter.com/SrnTgduHdN
— Ashish (@aashishNRP) March 22, 2022
पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर भाजपा वॉकआउट
शून्यकाल के दौरान हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के बीच विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बिल पारित होने से पहले बिल का जनमत जानने के लिए भेजने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान बीजेपी ने विरोध किया। भाजपा ने इस पर मतविभाजन की मांग की। सभापति ने ध्वनिमत से ही जनमत जानने पर वोटिंग करवाकर प्रस्ताव खारिज कर दिया। इससे नाराज भाजपा विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर चले गए।