फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Bhajanlal Sharma go to Delhi tomorrow and discuss with party leaders regarding cabinet formation

Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन जल्द, CM शर्मा कल दिल्ली जाएंगे, शीर्ष नेताओं से करेंगे चर्चा

Sat, 16 Dec 2023 07:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Dec 2023 07:10 PM IST
सार

CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन को लेकर कवायद तेज होती दिख रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल रविवार को दिल्ली जाएंगे और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इसे लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma go to Delhi tomorrow and discuss with party leaders regarding cabinet formation
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल दिल्ली जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल गंठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शर्मा कल दिल्ली जाने वाले हैं और वहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम शर्मा के दिल्ली दौरे और वहां नेताओं से होने वाली चर्चा को मंत्री मंडल गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन




जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन
दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का गठन करना चाहता है। कोशिश है कि मंत्रिमंडल का गठन कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए। साथ ही राजस्थान के विभागों का बंटवारा कर मंत्रियों को भी काम पर लगाया जाए, जिससे सरकारी कामों में तेजी आए। 
विज्ञापन




विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत, सीएम शर्मा ने कही ये बात
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार दोपहर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा- यह यात्रा एक ऐसी यात्रा है जो प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण योजनाओं की मॉनिटरिंग करेगी। इस योजना के जरिए पता चलेगा कि केंद्र की योजनाओं को का किसे लाभ मिला और किसे नहीं मिला। सीएम शर्मा ने कहा- राज्य सरकार किसानों, महिला उत्थान, बालिकाओं और गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। महिलाओं की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार को लेकर हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। हमारा घोषणा पत्र सरकारी दस्तावेज है, हम घोषणा पत्र की एक-एक मांग को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ने ली थी शपथ
शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पद की शपथ ली थी। इसके बाद से सरकार एक्टिव नजर आ रही है। अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा है। वहीं, अब मंत्रिमंडल को लेकर भी कवायद तेज होती दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed