फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot will inaugurate bus terminal built in Jaipur Sindhi camp tomorrow

Jaipur: सिंधी कैंप बस टर्मिनल का CM कल करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी AC वेटिंग रूम समेत कई सुविधाएं

Wed, 24 May 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 04:55 PM IST
सार

28 करोड़ की लागात से जयपुर के सिंधी कैंप में बने बस टर्मिनल का सीएम अशोक गहलोत कल लोकार्पण करेंगे। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एसी वेटिंग रूम, वाईफाई और फूड कोर्ट भी बनाया गया है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot will inaugurate bus terminal built in Jaipur Sindhi camp tomorrow
कल शाम पांच बजे सीएम गहलोत करेंगे लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सिंधी कैंप में बने हाईटेक सेंट्रल बस स्टैंड का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम कल शाम पांच बजे होगा, जिसमें परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला, परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नथमल डिडेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का केंद्रीय बस स्टैंड सिंधी कैंप जयपुर में बनकर तैयार हो गया है। बस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 8 बस, यात्री शेड, बुकिंग विंडो, ऑफिस यूज के लिए बेहतरीन कक्ष, यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय, एयर कंडीशनर वेटिंग रूम,  फूड कोर्ट और कॉमर्शियल यूज के लिए कैंपस भी बनाया गया है। 
विज्ञापन


टर्मिनल कैंपस में यात्री और उनके सामान की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। हाई स्पीड WiFi सुविधा भी यात्रियों लाभ उठा सकेंगे। बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, टर्मिनल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर्स तक जाने के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर भी लगाया गया है। इसके अलावा फायर फाइटिंग सिस्टम , वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और 15 किलो वॉट के सोलर प्लांट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण पर लगभग 28 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। लोकार्पण के दिन गुरुवार से ही यात्रियों को यहां सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।  

समारोह की अध्यक्षता परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बृजेन्द्र सिंह ओला करेंगे।  लोकार्पण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी,   खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर, किशनपोल विधायक अमीनुद्दीन कागजी, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, बगरू विधायक गंगा देवी मौजूद रहेंगे।

Jaipur: सिंधी कैंप बस टर्मिनल का CM कल करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी AC वेटिंग रूम समेत कई सुविधाएं; CM Ashok Gehlot will inaugurate bus terminal built in Jaipur Sindhi camp tomorrow
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed