{"_id":"646ce5924475739a14032463","slug":"cm-ashok-gehlot-said-relief-is-being-provided-from-inflation-relief-camps-1-16-crore-families-registered-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- महंगाई राहत कैंपों से मिल रही राहत, अब तक 1.16 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- महंगाई राहत कैंपों से मिल रही राहत, अब तक 1.16 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड
Tue, 23 May 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 09:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर में कहा कि महंगाई राहत कैंपों से प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत दिलाने का संकल्प साकार हो रहा है। कैंपों में ऐसा उत्साह है कि 23 मई तक 1.16 करोड़ परिवार पंजीयन करा चुके हैं। इन्हें 5.30 करोड़ मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा ही राज्य सरकार की नीति रही है।
विज्ञापन
डूंगरपुर में महंगाई राहत कैंप में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पीठ कस्बा (सीमलवाड़ा) में सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से योजनाओं को लेकर संवाद कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आजीविका से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज, निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, न्यूनतम 1000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 100 और 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाएं लागू कर राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। बेरोजगारी से राहत देते हुए 1.50 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इतनी ही प्रक्रियाधीन हैं। 1 लाख से अधिक नौकरियों की बजट घोषणा हुई है। महिला स्वास्थ्य की दिशा में उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओपीएस लागू, निश्चिंत रहें कार्मिक
गहलोत ने कहा कि बिना मांगे राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से राज्य कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की। कार्मिकों की अन्य मांगों पर परीक्षण कराया जा रहा है। कार्मिक निश्चिंत रहें, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने सलारेश्वर और श्री गोविंद गुरू जी की जन्मस्थली बांसिया में सामुदायिक भवन और डामोर बाहुल्य भंडारिया में उप-तहसील बनाने के लिए घोषणा की। इससे पहले उन्होंने सलारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव, राज्य विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त उमाशंकर शर्मा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, विधायक गणेश घोगरा, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।