फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot pays tribute to Mahama Gandhi on completion of 92 years of Dandi March

Dandi March: जयपुर में शांति मार्च का आयोजन, सीएम गहलोत ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सलाह दी

Sat, 12 Mar 2022 01:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot pays tribute to Mahama Gandhi on completion of 92 years of Dandi March
शांति मार्च में सीएम गहलोत और अन्य मंत्री - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आज दांडी मार्च के 92 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जयपुर में शांति मार्च का आयोजन किया गया। खादी बोर्ड से गांधी सर्किल तक शांति मार्च निकाला गया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने शांति मार्च में शामिल लोगों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा पर चलने की बात कही थी। हमें भी गांधी जी के मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सीएम ने लोगों को गांधी जी की जीवनी सत्य के प्रयोग' पढ़ने की दी सलाह दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज दांडी मार्च को सिंबल के रूप में मनाया गया है। हम सभी को यही संदेश देना चाहते हैं कि गांधीजी के विचार उनकी सोच को हमने आत्मसात कर रखा है। किस तरह मोहब्बत भाईचारा बनी रहे और हिंसा का माहौल ना बने, इसकी कोशिश की जा रही है। इस देश में सभी धर्म और जाति समान है। हम सभी का सम्मान करते हैं। हमें अपने धर्म के साथ दूसरे धर्म के लोगों का भी सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed