{"_id":"64f4c2918992cf4cf7084978","slug":"cm-ashok-gehlot-osd-lokesh-sharma-attacked-home-minister-amit-shah-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अमित शाह के बयान पर लोकेश शर्मा का पलटवार, कहा- प्रेस वार्ता से वो डरते हैं जिनके इरादे साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अमित शाह के बयान पर लोकेश शर्मा का पलटवार, कहा- प्रेस वार्ता से वो डरते हैं जिनके इरादे साफ नहीं
Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेस वार्ता करने से वो डरते हैं जिनके इरादे स्पष्ट नहीं होते। लेकिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री के वादे और इरादे दोनों स्पष्ट हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेणेश्वर धाम में दिए बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए दिन सार्वजनिक प्रेस वार्ता करके राजस्थान की जनता को सरकार का रिपोर्ट कार्ड देते रहते हैं।
विज्ञापन
जनता को गुड गवर्नेंस देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपने काम-काज को उनके सामने पारदर्शिता से रखने की गजब की हिम्मत भी है और मंशा भी रहती है। लोकेश शर्मा ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेस वार्ता करने से वो डरते हैं जिनके इरादे स्पष्ट नहीं होते। लेकिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री के वादे और इरादे दोनों स्पष्ट हैं।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शाह के प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के आह्वान पर कहा कि राजस्थान की जनता बखूबी जानती है कि अशोक गहलोत ने देश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से त्रस्त आमजन के लिए प्रदेश में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने शुरू किए हैं। अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जा रहे हैं, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख तक का इलाज दिया जा रहा है। सोशल सिक्योरिटी योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल दिया गया है।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने कहा कि देश में पहली बार किसी सरकार ने प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया, न्यूनतम आय का कानून पास किया, गांवों के साथ ही शहरों में भी रोजगार की गारंटी भी दी, ये तो चंद उदाहरण हैंद। ऐसे अनेकों फैसलों और योजनाओं ने लोगों को सशक्त बनाया है।
अब यहां सत्तापरिवर्तन की बात कोई नहीं करता, बल्कि मुख्यमंत्री 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं से पूछा कि अनर्गल आरोपों से बाहर आइए और आप ये बताइए कि आपने राजस्थान के लिए क्या किया।