फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot laid the foundation stone of Kaliteer lift project in Dholpur

Rajasthan: CM गहलोत बोले-धौलपुर में 643 करोड़ से होगा कालीतीर लिफ्ट परियोजना का निर्माण, इससे समृद्ध होगा किसान

Wed, 07 Jun 2023 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Jun 2023 05:37 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने धौलपुर में कालीतीर लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा- इस परियोजना से किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्हें खेतों की सिंचाई करने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot laid the foundation stone of Kaliteer lift project in Dholpur
कालीतीर लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को धौलपुर जिले की जनता को सौगातें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिए कालीतीर लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास व सिलावट एनीकट परियोजना का लोकार्पण किया। समारोह में उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से धौलपुर जिले में जलस्तर में वृद्धि होगी। किसानों को सिंचाई के लिए लम्बे समय तक पर्याप्त जल मिलेगा, जिससे वे वर्षभर खेती कर सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन


गहलोत ने विभागीय अधिकारियों को कालीतीर लिफ्ट परियोजना का कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल सीमित व अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। ऐसे में जल संरक्षण से ही पानी बचाव संभव है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण और कम पानी में अधिक खेती की पद्धति अपनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


जल जीवन मिशन हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन को समयबद्ध पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से 820 करोड़ रुपए लागत के कार्य हैं। उन्होंने कहा कि मिशन में केंद्र सरकार 45 प्रतिशत और राज्य सरकार 55 प्रतिशत वहन कर रही है। इसमें आमजन द्वारा दी जाने वाली 10 प्रतिशत राशि भी राज्य सरकार वहन कर उन्हें राहत प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीतीर लिफ्ट परियोजना से होंगे फायदे
बसेड़ी विधानसभा की सरमथुरा तहसील में कालीतीर लिफ्ट परियोजना के निर्माण में 643 करोड़ रुपए व्यय होंगे। चम्बल नदी में वर्षाकाल के दौरान अत्यधिक जल को लगभग 180 मीटर लिफ्ट कर पार्वती बांध और रामसागर बांध को हर वर्ष पूरी क्षमता तक भरा जाएगा। इससे कमांड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। इन बांधों के भरने से जिले की जीवनदायनी बामनी, पार्वती और उटंगन नदियों में हमेशा जल उपलब्ध रहेगा। इससे बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के 3, बाड़ी के 4, धौलपुर के 1 और राजाखेड़ा के 10 एनीकट में जलभराव संभव होगा।  इस परियोजना से धौलपुर जिले के 3 शहरी और 433 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवश्यक पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा। जिले का भूजल स्तर बढ़ने से किसानों को सिंचाई के लिए और आमजन व पशुओं के लिए पीने का पानी भी आसानी से सुलभ हो सकेगा। 

सिलावट एनीकट से कुओं, नलकूपों का बढ़ेगा जलस्तर
धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील के सिलावट गांव में उटंगन नदी पर 100 मीटर लम्बा और 2 मीटर ऊंचा एनीकट बनाया गया है। इसमें 0.54 मिलियन क्यूबिक मीटर जल भराव होता है। इस एनीकट के निर्माण से ग्राम सिलावट, जवाहर का पुरा, काटरपुरा और कसियापुरा के गांवों की 12 हजार जनसंख्या को लाभ मिलेगा। आसपास के कुंओं, नलकूपों में जलस्तर बढ़ेगा। 


ये मंत्री, अफसर वीसी से जुड़े
समारोह में वीसी से जल संसाधन राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, समारोह स्थल से राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, मुख्यमंत्री निवास से मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त सचिव और मुख्य अभियंता  भुवन भास्कर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed