फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cleaning worker murdered in Jhunjhunu dead body found lying in the house

Jhunjhunu: सफाई कर्मचारी की हत्या, सीढ़ियों से खून बहकर आया तो गली से गुजर रहे युवक ने देखा, घर में मिला शव

Sat, 19 Aug 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि सफाई कर्मचारी की हत्या का उसकी पत्नी ने की है। पुलिस ने इस मामले में परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Cleaning worker murdered in Jhunjhunu dead body found lying in the house
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पीपली चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव उसके घर में ही पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले  की जान शुरू कर दी है। युवक की हत्या का शक उसकी पत्नी पर जताया जा रहा है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलत: सीकर के रामगढ़ का रहने वाला बंटी पुत्र रमेश वाल्मिकी दो साल से झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। अनुकंपा पर उसकी नौकरी लगा था। पिछले 4 महीने वह अपने परिवार के साथ जिले के पीपल चौक क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 में किराए के मकान में रहता था। रमेश के साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते थे।   
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक रमेश के घर के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान उसने सीढ़ियों पर खून बहता दिखाई दिया। जिसकी जानकारी उसने वार्ड पार्षद जुबेर को कॉल करके दी। सूचना पर पार्षद जुबेर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर में रमेश का शव पड़ा देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पार्षद जुबेर ने  पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल में रखा दिया है। हलांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या क्यों और किसने की है।  


बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, युवक की हत्या का शव उसकी पत्नी पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed