फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   City forests will be built in Jaipur central government approved 1.4 crores MP Ramcharan Bohra

Jaipur: खातीपुरा-मुहाना में बनेंगे नगर वन, केंद्र ने मंजूर किए 1.4 करोड़, सांसद रामचरण बोहरा ने भी दिए 30 लाख

Fri, 31 Mar 2023 07:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

जयपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबर है।  केंद्र सरकार की नगर वन योजना के तहत जयपुर में एक नहीं दो-दो नगर वन बनने जा रहे हैं। जयपुर के खातीपुरा पूरा के साथ ही अब मुहाना में भी नगर वन बनेगा।इसके लिए केंद्र सरकार ने 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन
City forests will be built in Jaipur central government approved 1.4 crores MP Ramcharan Bohra
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर की बगरू विधानसभा में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित मुहाना पंचायत में वन विभाग की 26 हेक्टेयर भूमि पर नगर वन बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी पहली किश्त के रूप में 72 लाख 80 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार को ट्रांसफर कर दी गई है।

विज्ञापन


जयपुर शहर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि हाल ही में जयपुर के खातीपुरा क्षेत्र में भी एक नगर वन केंद्र सरकार की तरफ से स्वीकृत हुआ है और मुहाना में भी नगर वन बनने से जयपुर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। इससे जयपुर में हरियाली बढ़ेगी, मुहाना पंचायत सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत भी चयनित है। जिससे इसका विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


मुहाना बर्ड सेंचुरी भी डवलप की जाएगी
सांसद रामचरण बोहरा ने कहा-मुहाना क्षेत्र में कोई पर्यटन स्थल नहीं होने के कारण बाहरी पर्यटक इस क्षेत्र में नहीं आ रहे थे। अब इस नगर वन के बनने से यहां के स्थानीय लोगों के लिए एक पर्यटन का स्थान भी विकसित होगा और उनके लिए यहां रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नगर वन में चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी और उसकी फेंसिंग की जाएगी।  नगर वन में सैर पर आने वाले लोगों के लिए ट्रैक बनेगा, इसमें बायो टॉयलेट्स लगाए जाएंगे और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। यह नगर वन जयपुर ही नहीं जयपुर के बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। यहां कई प्रकार के पक्षी भी पाए जाते हैं, तो यहां एक बर्ड सेंचुरी भी विकसित की जाएगी। सांसद बोहरा ने शुक्रवार को बगरू विधानसभा में विकास कार्यों के लिए सांसद कोष से 30 लाख रुपये भी स्वीकृत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed