फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   City council Jhunjhunu removed encroachment from number one road

Jhunjhunu: न्याय मित्र केके गुप्ता की फटकार के बाद जागा नगर परिषद, रोड से हटाया अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेले जब्त

Sun, 07 May 2023 08:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 08:32 AM IST
सार

न्याय मित्र केके गुप्ता की फटकार के बाद शहर की सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद एक्शन मोड में। एक दिन पहले न्याय मित्र गुप्ता ने गंदगी का भरमार देख अधिकारियों को फटकार लगाई थी। 

विज्ञापन
City council Jhunjhunu removed encroachment from number one road
नगर परिषद झुंझुनूं - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

न्याय मित्र केके गुप्ता के दौरे के बाद झुंझुनूं नगर परिषद एक्शन में नजर आ रहा है। शहर में धड़ाधड़ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को रोड नंबर से अतिक्रमण हटाया गया।

विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव जानूं जाब्ते के साथ एक नंबर रोड पहुंचे। वहां से अतिक्रमण हटाकर करीब 50 से ज्यादा रेहड़ी-ठेलों को जब्त किया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया।इससे पहले भी नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार नेहरू मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया था। नेहरू बाजार सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बाहर रखे सामान, पोस्टर, बैनर, टीनशेड व रेहड़ी-ठेलों को हटाया था। पक्के अतिक्रमण के लिए व्यापारियों को समय दिया था। निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


न्याय मित्र के के गुप्ता के दौरे के बाद एक्शन में आया नगर परिषद
बता दें कि मंगलवार को न्याय मित्र केके गुप्ता झुंझुनूं शहर का दौर किया था। शहर की सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई थी। गंदगी का भरमार देख अधिकारियों को फटकार लगाई थी। झुंझुनूं नगरपरिषद को पाबंद कर हालात सुधारने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed