फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CISF sub-inspector wife commits suicide in Jaipur alleges dowry harassment

Rajasthan: SI पति और ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में भगवान से की ये विनती

Thu, 09 Mar 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- 'इतना परेशान करने के बाद भी इनको (ससुराल वालों) चैन नहीं मिला तो अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं, इन्हें भगवान जरूर सजा दें। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CISF sub-inspector wife commits suicide in Jaipur alleges dowry harassment
शिवानी बढाणा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। विवाहिता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखते थे और उसके साथ मापीट करते थे। इससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। घटना जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी बढाणा (25) पुत्री नरेंद्र कुमार बढाणा किरण पथ मानसरोवर में रहती थी। होली पर वह अपने मायके आई हुई थी। शिवानी के परिजन होली की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन शिवानी अपने कमरे में थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


कमरे के पास जाकर देखा तो गेट अंदर से बंद था। इससे परिजन घबरा गए और उन्होंने कमरे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों के सामने जो नाराजा था वह देखकर सभी दंग रह गए, शिवानी फांसी के फंटे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- 'इतना परेशान करने के बाद भी इनको चैन नहीं मिला तो अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं, इन्हें भगवान जरूर सजा दें। इधर, मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता नरेंद्र बढाणा ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2021 में उन्होंने बेटी शिवानी की शादी मनोहरपुर जयपुर के रहने वाले प्रसनजीत से की थी। प्रसनजीत भुवनेश्वर में सीआईएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। नरेंद्र ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने कार-कैश से लेकर भरपूर दहेज दिया था। इसके बाद भी उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।  ड्यूटी पर जाते समय प्रसनजीत शिवानी को घर में लॉक करके जाता था। उसके साथ आए दिन मारपीट भी करता था। 


जानकारी के अनुसार होली के दिन शिवानी ने सबके साथ मिलकर होली खेली थी। दोपहर में उसके पिता नरेंद्र बेटी की सुसरालवालों से फोन पर बात कर रहे थे। मोबाइल स्पीकर पर होने के कारण शिवानी ने उनकी बातें सुन लीं। इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed