फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CISF Jawan commits suicide by hanging in Tonk

Suicide in Tonk: पत्नी और बेटा गए थे घूमने, सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Sun, 10 Apr 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Apr 2022 04:42 PM IST
सार

सीआईएसएफ प्रशासन आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को होने वाला बैंड वादन समारोह निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
CISF Jawan commits suicide by hanging in Tonk
टोंक में जवान ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टोंक के देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार शाम को जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौत के बाद आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह को निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक जवान दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन खान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी था। जवान ने शाम करीब 6:30 बजे अपने आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। दिलशाद का एक पुत्र भी है, जो उन्हीं के साथ रहता था। पत्नी बेटे को लेकर घूमने गए थी। इसी बीच जवान ने फांसी लगा ली। सूचना पर सीआईएसएफ बल सदस्य आवास पर पहुंचे और दिलशाद खान को नीचे उतारा। दिलशाद को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं जवान की मौत के बाद रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह निरस्त कर दिया है। इस समारोह में राजस्थान पुलिस जेल के महानिरीक्षक आने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed