{"_id":"63e6249704b0a94fb5062c11","slug":"cid-seized-57-kg-illegal-opium-doda-sawdust-in-tonk-smuggler-arrested-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: CID ने जब्त किया 57 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा, कार सवार तस्कर गिरफ्तार, 1.62 लाख रुपये भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: CID ने जब्त किया 57 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा, कार सवार तस्कर गिरफ्तार, 1.62 लाख रुपये भी बरामद
Fri, 10 Feb 2023 04:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:33 PM IST
सार
सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर की टीम ने टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार सवार तस्कर रामकिशन धाकड़ पुत्र माधु लाल (28 साल) निवासी थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर हाई क्वालिटी का 57 किलो 515 ग्राम अफीम का डोडा चूरा समेत 1.62 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, जब्त कार और रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर टीम की टोंक के टोडारायसिंह थाना इलाके में तस्कर रामकिशन धाकड़ को गिरफ्तार करने की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस तस्करों के नेटवर्क और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि तस्करी के बारे में आ सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राम सिंह, एएसआई दुष्यंत, हैड कांस्टेबल शाहिद अली और कांस्टेबल रविंद्र सिंह ,चालक विश्राम की टीम गठित कर टोंक और भीलवाड़ा की ओर भेजी गई थी।
विज्ञापन
नाकेबंदी करने पर पकड़ा गया तस्कर
सूचना के आधार पर सीआईडी टीम ने तस्करों की हुंडई एक्सेन्ट कार की पहचान कर टोडारायसिंह थाना पुलिस को सूचना देकर नाकाबंदी करवाई। एडीजी डॉ मेहरड़ा ने बताया कि स्थानीय थाना पुलिस की नाकाबंदी देख तस्कर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पीछा कर थाना पुलिस ने शिवाजी नगर में तस्करों की कार को डिटेन कर एक तस्कर को पकड़ा, कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
3 कट्टों में भरा मिला अवैध अफीम डोडा चूरा
कार की तलाशी में 3 कट्टों से 57 किलो 515 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा एवं 1.62 लाख रुपए मिलने पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।एडीजी ने बताया कि सीआईडी की टीम इन तस्करों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रख रही थी। इस संपूर्ण कार्यवाही में हेड कांस्टेबल शाहिद अली और कांस्टेबल रविंद्र सिंह की अहम भूमिका रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का काम कर रहे हैं, फरार कार चालक सत्तू उर्फ सत्यनारायण है।