फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CID Action Azam Khan arrested from Bharatpur accused blackmailing And online fraud

CID Action: ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन ठगी में 10 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त आजम खान भरतपुर से गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 11:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
CID Action Azam Khan arrested from Bharatpur accused blackmailing And online fraud
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओएलएक्स पर ठगी और ऑनलाइन ब्लैकमलिंग के मामले में थाना खोनागोरियान में दर्ज मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके से बुधवार को दस्तयाब कर थाना पुलिस को सौंपा है। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आजम खान पुत्र उमर खान थाना कैथवाड़ा जिला भरतपुर के धर्मशाला इलाके का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध जयपुर पूर्व जिले के थाना खो-नागोरियान में राजस्थान के कई जिलों में लोगों से ओएलएक्स पर ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय से 10000 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।एडीजी एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर निगरानी रख लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई...
मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार को डीआईजी डॉ राहुल प्रकाश की मॉनिटरिंग और एएसपी राजेश मलिक के सुपरविजन में एएसआई शैलेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, रविंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल नरेश कुमार की टीम गठित कर मंगलवार को जयपुर और भरतपुर रेंज भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम ने रात भर रेकी कर आरोपी आजम खान की पहचान की...
डीआईजी डॉ प्रकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने रात भर रेकी कर आरोपी आजम खान की पहचान की। बुधवार को इसे दस्तयाब कर जयपुर पहुंच थाना खोनागोरियांन टीम को सौंपा गया। अग्रिम अनुसंधान एएसपी कुशाल सिंह द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed