{"_id":"644c85ae4e2cdbb5a00b1028","slug":"churu-police-seized-illegal-liquor-made-in-punjab-from-a-truck-in-assam-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: असम के ट्रक से पुलिस ने पकड़ी पंजाब निर्मित अवैध शराब, 12 लाख कीमत के 250 कार्टून बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: असम के ट्रक से पुलिस ने पकड़ी पंजाब निर्मित अवैध शराब, 12 लाख कीमत के 250 कार्टून बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 08:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:19 AM IST
सार
चूरू की दूधवाखारा थाना पुलिस की टीम ने एक ट्रक से अनुमानित 12 लाख रुपये के अवैध शराब के 250 कार्टून बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चूरू की दूधवाखारा थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को असम नंबर के बंद बॉडी ट्रक कैंटर से 12 लाख रुपये कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब के 250 कार्टून बरामद कर हरियाणा के भिवानी जिले में थाना सिवानी निवासी आरोपी देवेंद्र कुम्हार पुत्र जयप्रकाश (25) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चूरू जिला एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा और सीओ राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में एसएचओ दूधवाखारा अल्का विश्नोई मय टीम द्वारा शुक्रवार को गश्त के दौरान असम नंबर के एक संदिग्ध बंद बॉडी ट्रक को रुकवाया गया।
विज्ञापन
250 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के मिले, 12 लाख कीमत
ट्रक की तलाशी लेने पर पंजाब निर्मित 250 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के मिले। इस पर आबकारी एक्ट में तस्कर देवेंद्र कुम्हार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान एसएचओ रतन नगर द्वारा किया जा रहा है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन