फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: Milkman's bike pickup collided from front, died during treatment in hospital

Churu News: दूधिये की बाइक का पिकअप ने सामने से मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 30 Apr 2024 08:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 08:29 AM IST
सार

कल सवेरे बाइक पर दूध बेचकर लौट रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पिकअप चालक भी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Churu News: Milkman's bike pickup collided from front, died during treatment in hospital
गवर्नमेंट डीबी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू में दूध बेचकर घर लौट रहे युवक की बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। सोमवार को हुए हादसे में घायल युवक को लहूलुहान हालत में गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दूधवाखारा पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


दूधवाखारा थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसला निवासी पवन कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई गोकलचंद (35) सोमवार सुबह बाइक पर चूरू दूध बेचने आया था, दोपहर को जब वह वापस गांव की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल गोकलचंद को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed