फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: Knowledgeable woman made obscene video of a minor, partner raped her on the pretext of deleting it

Churu News : महिला ने बनाए नाबालिग के अश्लील वीडियो, साथी ने डिलीट करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun, 22 Sep 2024 08:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

जान-पहचान की महिला ने घर में नहा रही नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया, जहां उसके पुरुष मित्र ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Churu News: Knowledgeable woman made obscene video of a minor, partner raped her on the pretext of deleting it
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद नाबालिग के वीडियो करने का आरोप भी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने महिला थाने में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का डीबी अस्पताल में मेडिकल करवाया है। 

विज्ञापन


महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग अपने पिता के साथ थाने पहुंची, जहां पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी है कि वह आजीविका के लिए दूसरे गांव में रहता है। चूरू शहर में उसकी पत्नी और बच्चे किराए के मकान में रहते हैं। यहां एक महिला का उनके घर पर आना-जाना था, एक दिन महिला ने उसकी नाबालिग बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया और इसके बाद अपने घर पर बुलाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में एक बार फिर उसने नाबालिग को वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर घर पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके पुरुष मित्र ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और साथ ही धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया और बाद में वीडियो भी वायरल कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने षड्यंत्र रचकर इस वारदात को अंजाम दिया, वहीं आरोपी युवक से इसकी एवज में मोटी रकम भी वसूली। पुलिस ने महिला और युवक के खिलाफ पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed