{"_id":"670a9d06008bb257940168d1","slug":"churu-news-in-bhaleri-wife-along-with-brother-in-law-killed-husband-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: भालेरी में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या, पांच दिन बाद खेत के कुंड में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: भालेरी में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या, पांच दिन बाद खेत के कुंड में मिला शव
Sat, 12 Oct 2024 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Oct 2024 09:30 PM IST
सार
पत्नी मोनिका उर्फ पूनम ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को खेत में बने पानी के कुंड में फेंक दिया। पांच दिन बाद शव मिलने पर पुलिस ने पत्नी और देवर को राउंडअप किया।
विज्ञापन
पति की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने ही 35 वर्षीय पति की हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह घरेलू विवाद माना जा रहा है। हालांकि पुलिस असली वजह का पता लगाने में जुटी है। पति का शव 5 दिन बाद खेत में बने पानी के कुंड में मिला है। भालेरी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के ताऊ के बेटे ने मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और मृतक के भाई को राउंडअप कर लिया है।
विज्ञापन
भालेरी थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय गोपीराम मेघवाल का शव उसके खेत मे बने पानी के कुंड में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो सामने आया कि गोपीराम पिछले 5 दिनों से लापता था।
विज्ञापन
मृतक गोपीराम का उसकी पत्नी मोनिका उर्फ पूनम से घरेलू विवाद चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद की वजह से मोनिका उर्फ पूनम ने अपने पति गोपीराम की अपने देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को खेत मे बने पानी के कुंड में डाल दिया। बहरहाल पुलिस हत्या की वास्तविक वजह का पता लगा रही है।
विज्ञापन