फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: A Max car carrying children from a private school met with an accident in Taranagar

Churu News: एक दिन में दो स्कूली वाहन हादसे का शिकार, स्कूल संचालकों की अनदेखी बन रही मासूमों के लिए खतरा

Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

चूरू जिले के तारानगर में एक ही दिन में स्कूल वाहनों के दो हादसे हुए, जो प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर करते हैं। पहली घटना में स्टार सीटी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जबकि दूसरी घटना में लॉर्ड्स स्कूल की बच्चों से भरी गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
Churu News: A Max car carrying children from a private school met with an accident in Taranagar
हादसे का शिकार हुई स्कूली बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले के तारानगर में निजी स्कूल के वाहन चालक अनदेखी मासूमों कि जिंदगी से खिलवाड़ का सबब बन रही है। यहां एक ही दिन में बच्चों के साथ दूसरा हादसा हो गया। गनीमत रही कि दोनों ही हादसों में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई। यहां गोपाल गौशाला के पास निजी लॉर्ड्स स्कूल की बच्चों से भरी मैक्स गाड़ी का टायर एक घर के आगे बने गड्ढे में जा घुस्सा और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई गाड़ी में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। घटना में अच्छी बात ये रही कि किसी को गम्भीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


बता दें कि तारानगर में स्कूल के वाहनों का ये एक ही दिन में ये दूसरा हादसा था। सुबह ही यहां गांव खरतवास के पास स्टार सीटी स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी।
विज्ञापन

एक ही दिन में दूसरा बड़ा हादसा होना यह बता रहा है कि यहां प्रशासन कितना मुस्तैद हैं।

तारानगर में नियमों की अनदेखी इन स्कूल बस संचालकों द्वारा खुलेआम की जाती है। मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ यहां खिलवाड़ किसी शासनिक प्रशासनिक अधिकारी को दिखाई नहीं देता। वाहनों में बच्चों को क्षमता से ज्यादा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस थाने के आगे से ही सैकड़ों स्कूल वाहन हर रोज निकलते हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी को दिखाई नहीं देते। संबंधित विभाग सहित समस्त अधिकारी आंखें मूंद कर बैठें हैं। खुलेआम नियमों कि धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एसपी जय यादव ने विशेष अभियान चला रखे हैं, लेकिन तारानगर में किसी अभियान को धरातल पर उतरता हुआ नहीं देखा जा सकता। ध्यान देने योग्य बात ये भी है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed