फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime Youth beaten to death with sticks three family members attacked over old enmity

Churu Crime: लाठी-सरियों से पीट-पीट कर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के तीन लोगों पर हमला

Mon, 17 Apr 2023 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

Churu Crime News: राजस्थान के चूरू जिले में एक युवक की लाठी-सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। इस दौरान परिवार के तीन अन्य लोगों पर हमला भी हुआ है।

विज्ञापन
Churu Crime Youth beaten to death with sticks three family members attacked over old enmity
मृतक युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में लाठी-सरियों से पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी। हमले में दो युवक घायल हो गए, जिनका अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है। घटना के बाद अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एएसआई वीरेन्द्र सिंह ने बताया, घांघू निवासी युसूफ खां (55) ने पर्चा बयान में बताया कि मोहल्ले के जाफर खां के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। जाफर के परिवार के लोग हमें जान से मारने की धमकी देते थे। रविवार शाम को वह, परिवार में भतीजा आरिफ और फरमान मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में जाफर खां, इमरान खां, इरफान खां, मकसूद खां और खुशी उर्फ शमशेर खां लाठी, सरिया, लोहे का पाइप लेकर खड़े थे। इन लोगों ने हमें रोका और लाठी-सरियों से हमला कर दिया, जिससे तीनों के गंभीर चोट आई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर हमें छुड़ाया।


युसूफ खां ने बताया कि परिवार के लोगों ने निजी वाहन से तीनों को लहूलुहान हालत में डीबी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां आरिफ व फरमान की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान फरमान की मौत हो गई।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुटी है। गांव के लोगों ने बताया कि तीन भाइयों में मृतक फरमान सबसे छोटा था, जो गांव में खुद का व्यापार करता था। इसका बड़ा भाई इरफान कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed