फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime Councilor husband arrested for selling illegal weapons in Ratangarh weapon recovered

Churu Crime: रतनगढ़ में अवैध हथियार बेचने के आरोप में पार्षद पति गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Thu, 18 May 2023 07:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 May 2023 07:42 AM IST
सार

चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी पार्षद पति है, जो हथियार बेचता था। आरोपी के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Churu Crime Councilor husband arrested for selling illegal weapons in Ratangarh weapon recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के आरोप में एक पार्षद के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पहले हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ के वार्ड संख्या 42 निवासी अजय कुमार कंडारा (24) को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पिस्टल फारूक से खरीदने की बात कबूल। 

विज्ञापन


इस पर रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर माणकलाल डूडी, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र और राकेश की टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ के वार्ड संख्या 21 निवासी उमर फारूक (29) को बीकानेर के केंद्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया, जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


फारूक को फतेहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीहड़ गिरफ्तार किया था। उस दौरान फारूक के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। फारूक रतनगढ़ के वार्ड 21 निवासी पार्षद का पति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed