{"_id":"647e1970c9a1d1ea8f05a2e5","slug":"churu-crime-churu-police-sardarshahar-churu-firing-case-prize-crook-arrested-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, होटल में फायरिंग के मामले में एक साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, होटल में फायरिंग के मामले में एक साल से था फरार
Mon, 05 Jun 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:51 PM IST
सार
आरोपी के अन्य साथी जयवीर सिंह, अभिषेक, छैलू सिंह उर्फ छैलियां, विजेंद्र उर्फ बिज्जू, शुभम पारीक उर्फ सरदारी और सुरेश जाट को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सरदारशहर थाना इलाके में मेगा हाईवे स्थित एक होटल पर फायरिंग करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी मानसिंह पुत्र जीवराज सिंह (30 साल) निवासी धोधलिया थाना रतन नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस से 5000 रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
चूरू के जिला एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना के संबंध में 25 जून 2022 को मेगा हाईवे पर मदीना कॉलोनी स्थित मन्नत होटल के मालिक असलम खान द्वारा थाना सरदारशहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बीती रात एक बोलेरो और वरना गाड़ी में आए 7-8 लड़के होटल में बैठकर शराब पीने लग गए। होटल कर्मी शाहरुख ने मना किया तो उसके साथ हाथापाई की। बीच-बचाव करने पर युवक चले गए। कुछ देर बाद बोलेरो गाड़ी में आए जय वीर सिंह, अभिषेक, छैलू सिंह, रवि, मानसिंह, सुरेश जाट और अन्य युवकों ने जान से मारने की नियत से होटल पर तीन-चार फायर किए। डरकर वे होटल के अंदर छुप गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपी जयवीर सिंह, अभिषेक, छैलू, विजेंद्र, शुभम और सुरेश जाट पहले ही गिरफ्तार
अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी जयवीर सिंह, अभिषेक, छैलू सिंह उर्फ छैलियां, विजेंद्र उर्फ बिज्जू, शुभम पारीक उर्फ सरदारी और सुरेश जाट को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त मान सिंह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई। सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन और एसएचओ सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आरोपी मानसिंह को सरदारशहर-चूरू रोड स्थित केकेसी कॉलेज के पास से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन