Rajasthan : चूरू एसीबी की कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
चूरू में राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने 35 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने आरोपी को ट्रैप कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू एसीबी ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक होटल में निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
चूरू राज्य अन्वेषण ब्यूरो अपर पुलिस अधीक्षक आनंद स्वामी ने बताया कि नया बास चूरू के श्याम सिंह राजपूत ने शिकायत की झुंझुनू के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार जाट ने उनसे 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदीप कुमार ने 11 मार्च को चूरू के राठौड़ लॉज का निरीक्षण किया था। लॉज में वसूली संबंधी कुछ कमियां पाए जाने के बाद रिश्वत की मांग की गई थी। उसकी एवज में कोई मामला नहीं बनाए जाने की बात कही गई। इस पर परिवादी ने चूरू की एसीबी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद श्याम सिंह ने आरोपी से बात की। बात करने के बाद झुंझुनू के खजाना होटल में रिश्वत की राशि देनी तय की गई। इसी क्रम में एसीबी चौकी के चूरू के पुलिस उप अधीक्षक शबीर खां ने मय स्टाफ टीम के जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।