फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Youth who went for picnic got swept away in waterfall, saved after getting stuck in the railing

Chittorgarh : पिकनिक मनाने गए युवक झरने में बहे, बचाव के लिए लगी रेलिंग में अटकने से बाल-बाल बची जान

Sun, 04 Aug 2024 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 03:42 PM IST
सार

शनिवार शाम जिले के मेनाल झरने पर पिकनिक मनाने गए युवक वहां स्थित झरने में बह गए। झरने में लगी रेलिंग पकड़ने और वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ के चलते इनकी जान बच पाई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Youth who went for picnic got swept away in waterfall, saved after getting stuck in the railing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में मेनाल के झरने पर पिकनिक के दौरान लापरवाही बरतने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कल ही इस झरने पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां पिकनिक मनाने आए चार युवक बह गए। झरने से पहले लगी रेलिंग को पकड़ने और लोगों की सूझबूझ के कारण इनकी जान बच पाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा जिले से आए चार युवक मेनाल जलप्रपात के पास पिकनिक मना रहे थे। पानी के तेज बहाव ने उन्हें लगभग तीस फीट तक बहा दिया। झरने की ऊंचाई से गिरने से थोड़ा पहले ही रेलिंग में लगी लोहे की चेन में अटकने से वे बच गए। बाद में स्थानीय लोगों ने रेलिंग की सहायता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन जब उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया, तो वे पुलिस से बचकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed