{"_id":"670943a113a372cb93043f12","slug":"chittorgarh-unknown-people-broke-leg-of-smuggler-with-reward-of-rs-25-000-and-threw-him-on-roadside-arrested-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: 25 हजार के इनामी तस्कर को अज्ञात लोगों ने पैर तोड़कर सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: 25 हजार के इनामी तस्कर को अज्ञात लोगों ने पैर तोड़कर सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 11 Oct 2024 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:56 PM IST
सार
Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में 25 हजार के इनामी तस्कर को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर और पैर तोड़कर सड़क किनारे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके से तस्कर को घायलावस्था में पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्तौड़गढ़ में लंबे समय से फरार चल रहे और पुलिस के लिए सिरदर्द बने 25 हजार के इनामी तस्कर श्रीराम सुथार को पुलिस ने अंततः पकड़ लिया है। गुरुवार रात को सुथार घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तस्कर श्रीराम सुथार को गुरुवार रात एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात लोग लेकर गए। उसे गाड़ी में डालने के बाद जमकर मारपीट की और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया। मारपीट करने वालों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुथार को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसके दोनों पैरों और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने सुथार को उदयपुर रेफर किया है। पुलिस उसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि श्रीराम सुथार चित्तौड़गढ़ जिले का रहने वाला कुख्यात तस्कर है। उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें तस्करी, चोरी, पैरोल से फरार होना और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने पिछले साल उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पिछली घटनाएं और पुलिस की कार्रवाई
श्रीराम सुथार पहले भी कई बार पुलिस से बचकर फरार हो चुका है। गंगरार टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायर कर वह फरार हो गया था। करीब दो साल पहले, सुथार के बल्दरखा स्थित बाड़े में पुलिस ने दबिश देकर 18 क्विंटल डोडा चूरा, सात किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद की थी। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई थी। हालांकि बाद में उसकी कुछ संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया था।
फिलहाल पुलिस श्रीराम सुथार के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर रही है। साथ ही इस मामले में शामिल अज्ञात लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।