{"_id":"66b6588beeb56a81080aa56a","slug":"chittorgarh-trusted-contractor-turns-out-to-be-a-thief-steals-lakhs-by-short-circuiting-cctv-cameras-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : भरोसेमंद ठेकेदार ही निकला चोर, सीसीटीवी कैमरों में शॉर्ट सर्किट करके की लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : भरोसेमंद ठेकेदार ही निकला चोर, सीसीटीवी कैमरों में शॉर्ट सर्किट करके की लाखों की चोरी
Fri, 09 Aug 2024 11:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:27 PM IST
सार
जिले के निम्बाहेड़ा में टेंट व्यवसायी के घर शॉर्ट सर्किट करके सीसीटीवी कैमरे बंद करने के बाद लाखों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टेंट व्यवसायी का भरोसेमंद ठेकेदार ही निकला।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के निम्बाहेड़ा में टेंट व्यवसायी सुरेश काबरा के सूने मकान से 5 लाख से ज्यादा नकदी के साथ 8 से 10 तोला सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी व आभूषण बरामद कर लिए हैं। चोर टेंट व्यवसायी का विश्वसनीय ठेकेदार ही निकला, जिसने शातिराना तरीके से घर के सीसीटीवी कैमरों को शॉर्ट सर्किट से बंद कर हाथों में दस्ताने पहनकर चोरी की थी, ताकि किसी भी प्रकार से पकड़ा न जा सके।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा के कमधज नगर निवासी सुरेशचंद्र काबरा परिवार के साथ 10 जुलाई से यात्रा पर गए थे। 5 अगस्त को घर वापस लौटने पर पीछे के कमरों में अलमारी के ताले टूटे हुए पड़े थे और घर से पांच लाख रुपये से अधिक नकद राशि और 8 से 10 तोला सोने के जेवर चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले व काबरा के टेंट व्यवसाय में लगे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसमें पश्चिम बंगाल के रामनाथ परा, थाना हेमताबाद, जिला उत्तर दिनाजपुर, हाल मुकाम कमधज नगर, निम्बाहेड़ा निवासी मोजम्मल हक पुत्र माइनत अली की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पूछताछ की, जिसमें मोजम्मल ने ही सुरेशचंद्र काबरा के यहां चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की सूचना पर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है। आरोपित मोजम्मल पिछले 18 साल से निम्बाहेडा में टेंट के कारोबारियों के पास ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन