फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Tree plantation will take place in Angarh Bavji tomorrow, preparations completed for CM's arrival

Chittorgarh : कल अनगढ़ बावजी में वैदिक मंत्रोचार के साथ होगा पौधारोपण, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी

Wed, 18 Sep 2024 10:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Sep 2024 10:25 PM IST
सार

जिले के अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल में कल आयोजित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम और गौशाला के भूमिपूजन समारोह में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीर्थ स्थल पर कल 1008 पौधों का रोपण किया जाना है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Tree plantation will take place in Angarh Bavji tomorrow, preparations completed for CM's arrival
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नरबदिया गांव स्थित अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर गुरुवार को विधि-विधान के साथ 1008 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद सीपी जोशी ने आज यहां दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया व पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन


अनगढ़ बावजी तीर्थस्थल के रतनलाल गाडरी ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम तय होने के बाद से लगातार तैयारियां की जा रही थीं, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है। जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी चर्चा कर ली गई है। सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि पहली बार चित्तौड़गढ़ जिले में विधि-विधान के साथ पौधरोपण का इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारी चल रही है। यहां पर गौशाला स्थापना की योजना भी है, जिसका भी भूमिपूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर यहां पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पौधारोपण को लेकर 1008 गड्ढे तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही पंचगव्य से गमले तैयार किए गए हैं, जिनका गुरुवार को रुद्राभिषेक कर पौधरोपण कर स्थापना की जाएगी। इसके लिए चित्तौड़गढ़ आसपास के गांवों से 1008 जोड़े इस पौधारोपण की प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। 8 बीघा जमीन में होने वाले इस पौधारोपण कार्यक्रम के बाद यहां पौधों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री बनाई गई है। विधायक श्रीचंद कृपलानी, क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला कलेक्टर आलोक रंजन तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed