{"_id":"6412fe91461bfb5149084a27","slug":"chittorgarh-three-women-arrested-along-with-four-kg-700-grams-of-illegal-opium-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: चार किलो 700 ग्राम अवैध अफीम सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार, हनुमानगढ़ ले जा रही थीं अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: चार किलो 700 ग्राम अवैध अफीम सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार, हनुमानगढ़ ले जा रही थीं अफीम
Thu, 16 Mar 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:03 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ की गंगरार थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रेवल्स बस में अवैध अफीम छुपाकर ले जा रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश निवासी गिरफ्तार महिलाएं नीमच से अफीम हनुमानगढ़ ले जा रही थी। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि गुरुवार को एसएचओ गंगरार शिवलाल मय टीम के साथ गश्त करते गंगरार टोल प्लाजा पहुंचे।
विज्ञापन
भीलवाड़ा रोड की तरफ ट्रावेल्स बस खड़ी नजर आई, जो सवारियों को लेकर उदयपुर से हनुमानगढ़ लेकर जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा चेक किया गया तो बस में बैठी तीन महिलाएं अपने-अपने हाथों में हैंड बैग ले अपनी सीटों से उठकर बस से बाहर निकल जाने लगी। संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर उनका नाम पता पूछा और तीनों के बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
कुल चार किलो 700 ग्राम अवैध अफीम मिली...
तलाशी के दौरान महिला ज्योति खटीक के बैग में 1 किलो 700 ग्राम अफीम, शांति बाई के बैग में 1 किलो 500 ग्राम अफीम और मनोरमा बाई के बैग में 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम मिली। इस प्रकार तीनों महिलाओ के कब्जे से कुल 4 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम मिली।
विज्ञापन
अवैध अफीम नीमच से हनुमानगढ की तरफ ले जा रही थीं महिलाएं...
पुलिस ने अफीम को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के अल्हेड थाना मनासा जिला नीमच निवासी 40 वर्षीय ज्योति खटीक उर्फ ज्योति चंदेल पत्नी दिनेश चंदेल, हरसोल थाना नारायणगढ जिला मंदसौर निवासी 26 वर्षीय शांतिबाई चंदेल पत्नी दिनेश चंदेल और अहिल्या पुरा मनासा थाना मनासा जिला नीमच निवासी 57 वर्षीय मनोरमा बाई पत्नी मांगीलाल खटीक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिलाओं द्वारा बस में बैठकर अवैध अफीम को नीमच से हनुमानगढ की तरफ लेकर जाना बताया है। पकड़ी गई अफीम के संबंध में थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसआई लक्ष्मी लाल, एएसआई भैरूलाल, देवीलाल, हैड कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, कॉन्स्टेबल कुंजीलाल, सुभाष और महिला कॉन्स्टेबल वैजयंता और प्रमिला शामिल रहे।