फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Teacher injured after plaster of Morvan school roof falls

Chittorgarh: मोरवन स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल, सिर और गर्दन में लगी चोट

Thu, 25 Jul 2024 02:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jul 2024 02:50 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे स्कूल की हालत जर्जर हो रखी है। अन्य कक्ष में भी इसी तरह के हालात हैं। विद्यार्थियों के साथ भी कभी भी इस तरह का हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
Chittorgarh: Teacher injured after plaster of Morvan school roof falls
स्कूल की टूटी छत और घायल शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मंगलवाड़ थाना इलाके में आने वाले मोरवन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छत का प्लास्तर गिरने से शिक्षक घायल हो गया। शिक्षक को चिकित्सालय ले जाना पड़ा। शिक्षक के सिर और गर्दन में चोट लगी। प्लास्तर का मलवा गिरने से टेबल पर रखा कांच भी फूट गया, जिसके टुकड़े उछल कर शिक्षक के गले में जा लगे। गनीमत रही कि गले में गंभीर चोट नहीं आई। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरवन में गुरुवार को शिक्षक कक्ष में बैठ कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इस कक्ष की छत का प्लास्तर नीचे गिर गया। कक्ष में जहां प्लास्तर गिरा उसके नीचे ही वरिष्ठ शिक्षक कालूलाल मेघवाल बैठ कर कार्य करते थे। ऐसे में सारा प्लास्तर उनके सर पर गिरा, जिससे चोट लगी। वहीं, टेबल पर रखा कांच फूट गया। कांच के टुकड़े भी उछल कर शिक्षक के आंख और गले में लगे। इससे गले में भी खरोंचे आई। अचानक हुई इस घटना से स्कूल का स्टाफ सकते में आ गया। घायल कालूलाल मेघवाल को मोरवन कस्बे में ही स्थित चिकित्सालय ले जाया गया। 
विज्ञापन


गंभीर चोट नहीं लगने के कारण सभी ने राहत की सांस ली। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे स्कूल की हालत जर्जर हो रखी है। अन्य कक्ष में भी इसी तरह के हालात हैं। विद्यार्थियों के साथ भी कभी भी इस तरह का हादसा हो सकता है। शीघ्र स्कूल के मरम्मत नहीं होती है तो आगामी दिनों में ग्रामीण आंदोलन भी कर सकते हैं। इधर, स्कूल स्टाफ ने जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed