फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh SP dismissed constable from state service, case of continuous voluntary absence

Chittorgarh: एसपी ने कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त, लगातार स्वैच्छिक अनुपस्थित रहने का मामला

Sat, 19 Aug 2023 11:14 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 19 Aug 2023 11:14 AM IST
सार

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक ने लंबी अवधि तक कर्तव्य से स्वैच्छिक अनुपस्थित रहने पर शुक्रवार को आदेश जारी कर जिले के एक कांस्टेबल को राज्य सेवा से बर्खास्त किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh SP dismissed constable from state service, case of continuous voluntary absence
राजन दुष्यंत, एसपी, चित्तौड़गढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2021 में कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती कीर्तिध्वज सिंह झाला पुलिस जैसे अनुशासित महकमें में पदस्थापित होकर काफी लंबे समय से स्वेच्छा से अनुपस्थित रह रहा था। जिसकी परिवीक्षा/प्रशिक्षण अवधि भी पूर्ण नहीं हुई थी। इस कारण उसे राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

  
उदयपुर जिले के मंडुथल पोस्ट महूडा थाना घासा तहसील मावली निवासी कांस्टेबल कीर्तिध्वज सिंह झाला पुत्र गोवेर्धन सिंह झाला पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में पदस्थापित होकर लगातार अनुपस्थित रह रहा था। जिसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सेवा पर उपस्थित होने हेतु कई बार नोटिस जारी किया गया। किंतु कॉन्स्टेबल लगातार अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

     
लगातार अनुपस्थित रहने और बेसिक प्रशिक्षण में भी शामिल नहीं होने के मामले में दोषी
जांच में कॉन्स्टेबल के विरुद्ध लगातार अनुपस्थित रहने और बेसिक प्रशिक्षण में भी शामिल नहीं होने के मामले में दोषी पाए जाने पर विभागीय अनुशाश्नात्मक कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल कीर्तिध्वज सिंह झाला को शुक्रवार को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed