{"_id":"66b2e617833cec8eab0e36f7","slug":"chittorgarh-road-accident-on-chittorgarh-nimbahera-four-lane-five-out-of-six-on-the-same-bike-died-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत, बाइक पर जा रहे थे छह लोग, वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत, बाइक पर जा रहे थे छह लोग, वाहन ने कुचला
Wed, 07 Aug 2024 10:23 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:23 AM IST
सार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छह लोगों के कुचल दिया। हादसे में दंपति और दो बच्चों समेत पाांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल है। एक बाइक पर छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त मृतकों की पहचान शंभूपुरा थाना क्षेत्र में केसरपुरा निवासी सुरेश व इसके परिवार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। इस पर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इधर देर रात जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन